***|| जय श्री राधे कृष्ण ||***
*अथ पंचांगम्*
****************************
*दिनाँक -: 05 जुलाई 2020
आषाढ़ शुल्क पूर्णिमा ( गुरु पूर्णिमा )
*💮🚩💮शुभ विचार💮🚩💮*
अभ्यासाध्दार्यते विद्या कुलं शीलेन धार्यते ।
गुणेन ज्ञायते त्वार्यः कोपो नेत्रेण गम्यते ।।
।।चा o नी o।।
जो वैदिक ज्ञान की निंदा करते है, शास्र्त सम्मत जीवनशैली की मजाक उड़ाते है, शांतीपूर्ण स्वभाव के लोगो की मजाक उड़ाते है, बिना किसी आवश्यकता के दुःख को प्राप्त होते है.
*🚩💮🚩सुभाषितानि🚩💮🚩*
गीता -: मोक्षसन्यास योगअo-18
यदग्रे चानुबन्धे च सुखं मोहनमात्मनः।,
निद्रालस्यप्रमादोत्थं तत्तामसमुदाहृतम्॥,
जो सुख भोगकाल में तथा परिणाम में भी आत्मा को मोहित करने वाला है, वह निद्रा, आलस्य और प्रमाद से उत्पन्न सुख तामस कहा गया है॥,39॥,
*💮🚩दैनिक राशिफल🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत्।।
🐑मेष
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। आर्थिक उपलब्धियां मनोनुकूल रहेंगी।
🐂वृष
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पुराना रोग उभर सकता है। मित्रों से उपयोगी चर्चा होगी।
👫मिथुन
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। चिंता रहेगी। विवाद से बचें। काम के प्रति रुचि रहेगी।
🦀कर्क
परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। यात्रा सुखद रहेगी।
🐅सिंह
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे।
🙍🏻कन्या
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक विवाद से मन चिंतित रहेगा।
⚖तुला
मेहनत का फल मिलेगा। पूछ-परख रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य में व्यस्तता रहेगी।
🦂वृश्चिक
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।
🏹धनु
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। उन्नति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे। व्यापार में खरीदी के लिए यात्रा होगी।
🐊मकर
दूसरों पर अतिविश्वास हानि देगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कुसंगति से बचें। हानि संभव है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्तता रहेगी।
🍯कुंभ
नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
🐠मीन
योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यसिद्धि होगी। व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏